छत्तीसगढ़ : फांसी के फंदे पर लटके मिले देवर भाभी, जांच में जुटी पुलिस, मामला प्रेम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायगढ़ : रायगढ़ जिला अंतर्गत रिश्ते में देवर और भाभी लगने वाले युवक और महिला ने पेड़ के एक ही डंगाल पर एक ही साड़ी के फंदे के दोनों छोर पर लटक कर अपनी जान दे दी।

- Advertisement -

पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम समरसिंघा का है। महिला का नाम यशोदा राठिया और युवक का नाम गुलशन राठिया है। दोनों सगे नहीं पर रिश्ते में देवर-भाभी थे। गुरुवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका देख गांव में सनसनी फैल गई। परिजन ने बताया कि बुधवार शाम दोनों घर से बाहर निकले थे। सुबह दोनों के शव मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम संबंध थे।

छत्तीसगढ़ : प्रसव के दौरान नवजात की खोपड़ी बाहर आ जाने से हुई थी मौत, 2 नर्सों को नोटिस जारी…

घटना के बाद छाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शार्ट पीएम में आत्महत्या किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। फिलहाल दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है। छाल पुलिस मौत की असल वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!