घटना मंचन : सांसद गुहाराम अजगले ने कसडोल विधानसभा में केंद्र सरकार की योजनाओं का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं से किया भेट मुलाकात…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
कसडोल : विधानसभा क्षेत्र कसडोल में सांसद गुहाराम अजगल्ले ने रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से औपचारिक चर्चा किया। तत्पश्चात उन्होंने नगर कसडोल में अमन मोबाइल शॉप का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल के कार्यालय जाकर सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही नियम प्रक्रिया के अनुरूप निर्धारित समय मे कार्य करने सुझाव दिये। जिसके बाद वे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, महामंत्री राम चंद ध्रुव, जिला मंत्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती शीला वर्मा, प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना प्रचार प्रसार के जिला उपाध्यक्ष गोपाल साहू, सभापति जनपद पंचायत मेलाराम साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलहरण जायसवाल ने सांसद गुहाराम अजगल्ले को क्षेत्रीय विषयों पर आधारित जानकारी दी।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!