कार्तिक जायसवाल
खरसिया : खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कलार समाज परिक्षेत्र पुसौर के ग्राम कोतरा में कलार महासभा सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय कलार महासभा के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने शिरकत किए। सामान्य सभा बैठक के शुभारंभ में अतिथि जायसवाल द्वारा सहस्रबाहु भगवान जी के फोटो सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया एवं छत्तीसगढ़ वासियों के सुख समृद्धि जीवन के लिए प्रार्थना किए।
सामान्य सभा की बैठक को विजय जायसवाल द्वारा उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को संबोधित करते हुए कलार महासभा की एजेंडा बिंदुओ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो वर्षो से कोरोना काल की स्थिति में सामाजिक बैठक नही हो पाया था। अब आने वाले कलार महासभा की वार्षिक बैठक व सहस्र बाहु जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाने के लिए तैयारी को लेकर परीचर्चा व अनेक बिंदुओ को लेकर बैठक की बात कही गई। जायसवाल ने कहा कि कलार समाज को सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्रो में अग्रणी करना है। जायसवाल ने सांकेतिक रूप से कहा कि खरसिया विधानसभा में भी हमारा आने वाले समय में कलार समाज की राजनैतिक स्थिती मजबूत होगा। उन्होंने कलार समाज के माता बहनों व युवाओ को अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करने की बात कही। उन्होंने सामूहिक विवाह एवं निर्धन कन्या विवाह पर परिचर्चा की गई।कलार समाज की रूढ़िवादी परंपरा व फिजूल खर्चों की बारे में चर्चा हुई।कलार समाज के स्वजातीय बंधुओ जो निजी संस्थान एवं शासकीय सेवारत सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मान करने की बात कही गई।ऐसी अन्य सामाजिक बिंदुओ पर परिचर्चा की गई। कलार महासभा रायगढ़ ईकाई के संरक्षक अनूप जायसवाल ने कहा कि आज जो बैठक हुई है विजय सवाल के तत्वधान में आने वाले समय के युवाओं के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। जहा कलार समाज सहस्र बाहु भगवान के वंशज है।आने वाले समय में बेटियो को आगे बढ़ाना है जायसवाल गुरुजी ने कहा कि सरकार भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही हैं व आगे ला रही। हमारा समाज भी उक्त अभियान का समर्थन करती है। बेटियो को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे समाज में भोज प्रथा, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा जैसे कुरतीयो को हटाने के लिऐ चर्चा करना है। धरमजयगढ़ परिक्षेत्र की महिला अध्यक्ष संतोषी डनसेना ने कहा कि आज जो कलार महासभा बैठक हुई इसमें उपस्थित सभी बुद्धि जीवी को बहुत ही धन्यवाद प्रेषित किया। व कलार समाज के महिलाओं को अधिक से अधिक सामाजिक बैठक में आने की बात कही। ताकि समाज के महिलाएं को आर्थिक स्वालंबन बनाकर मजबूती प्रदान की जा सकती है।
समाज के युवा नेता टीकेश डनसेना, कलार समाज संगठन से सुनील डनसेना, कलार समाज न्याय आयोग अध्यक्ष फूलचंद डनसेना, दीन बंधु जायसवाल, खुशीराम डनसेना रायगढ़ ईकाई उपाध्यक्ष, मेदीनि नेगी, रविन्द्र डनसेना रायगढ़ ईकाई सचिव, संतोषी डनसेना धरमजयगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष व क्षेत्र के सभी वरिष्ठ व युवाओं सदस्यों बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओ की गरिमा पूर्ण उपस्थिति रही।