सारंगढ़ : पुलिस गाड़ी के चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

सारंगढ़ : पुलिस गाड़ी के चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

- Advertisement -

सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में जान चली गई है। जवान का नाम उमेश कुर्रे बताया जा रहा है। घटना सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सरकारी पुलिस वाहन की चपेट में आकर एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एसपी आफिस में वायरलेस विभाग में पदस्थ था। सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जवान की मौत का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ एसपी कार्यायल के वायरलेस विभाग में आरक्षक उमेश कुर्रे की पोस्टिंग थी। बताया जा रहा है कि आरक्षक कोतवाली थानांतर्गत सारंगढ़ पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान पुलिस के सरकारी वाहन की चपेट में वह आ गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन…उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को सम्मानित…

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन...उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को...

More Articles Like This

error: Content is protected !!