संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सीएम भुपेश बघेल के जन्मदिन को बनाया ख़ास…जनता की समस्या समाधान के लिए किया वेबसाइट लांच…इस वेबसाइट पर कर सकते है पंजीयन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज सीएम भुपेश बघेल के जन्मदिन पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वेबसाइट लांच किया। जिससे जनता अपनी समस्या ऑनलाइन के माध्यम से श्री राय जी से कर सकते है जिसका जल्द ही समाधान भी किया जाएगा।

बिलाईगढ़ : राजीव गांधी जी की जयंती पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने जरूरतमंदों को किया रेनकोट और छाता वितरण, राजीव गांधी जी को किया याद…

- Advertisement -

बता दे कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में श्री राय पहले विधायक होंगे जिन्होंने यह सुविधा जनता को दी है। श्री राय ऑनलाइन माध्यम से लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। इस सुविधा का लाभ जनता व क्षेत्र के ज़रूरत मंद लोग अपने घरों में बैठ कर ले सकते है।

संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय ने बलौदाबाजार में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का किया सम्मान…बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 33 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित…

आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अपने जन्म दिन के अवसर पर स्वयं अपने हाथों से ऑन लाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। अब आज से यह वेब पोर्टल समस्या, समाधान के लिए जनता को समर्पित है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सीएम ने साफ किया अपना रुख, 6 % डीए बढ़ाने के बाद भी कोई…सरकार अपना काम करेगी…देखिए वीडियो उन्होंने क्या कुछ कहा…

बता दे कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े विधानसभा है, जिसकी लंबाई 160 किलोमीटर से अधिक है, जहा लोगों की समस्या समाधान के लिए विधायक राय ने पाँच से अधिक कार्यालय भी खोल रखे है। परंतु वर्तमान परिदृश्य में जनता को सुविधा देने के लिए यह ऑन लाइन पोर्टल भी लाँच किया है, अब जनता घरों में बैठ कर यह सुविधा का लाभ ले सकते है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के चहेते श्री ने आज मुख्यमंत्री जी को यह कार्य समर्पित कर उनके हाथों से शुभारम्भ कराया। जिस पर मुख्यमंत्री जी ने विधायक राय के कार्यों का प्रशंसा की।

सारंगढ़ के कॉलेज मैदान में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…इस विवाद के चलते आरोपी प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम…

ऐसे कर सकते है पंजीयन –
इसके लिये पहलें अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के गूगल में जाकर mlabilaigarh43.com लिखना होगा। तत्पश्चात जन समस्या निवारण वेब साइट खुल जायेगा, फिर आप पंजीयन करा सकते है ,आपको मोबाइल में otp नम्बर भी मिलेगा, आपको भेजें गये कार्य का समाधान की सूचना भी ऑन लाइन मिलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य लिए के क्षेत्रवसियों ने श्री राय का आभार जताया।

Latest News

छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जानकर हो जाएंगे हैरान... पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!