देवभोग में संपन्न हुआ मानव सेवा संस्था की बैठक…लिए गए अहम निर्णय…
गिरीश सोनवानी
देवभोग : रविवार को मानव सेवा संस्था कि बैठक सामुदायिक भवन के पास स्थित साहू समाज के भवन में संस्था के अध्यक्ष बिलभद्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था के पदाधिकारी सहित सदस्य गण उपस्थित रहें। बैठक में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने एक राय से समस्याओं के समाधान के लिए अपना अपना मत रखा,जिससे संस्था को मजबूती प्रदान करना, जरूरतमंदों की सहायता करना एवं अन्य विषय शामिल थे। संस्था का उद्देश्य स्वास्थ्य,शिक्षा,विकलांगता जैसे समस्याओं से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों को तन मन धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त बैठक में शिवलाल निषाद(उपाध्यक्ष) खेदूराम सिन्हा(कोषाध्यक्ष) लैबानो सोना(सचिव) संस्था के संरक्षक अशोक बजरंग साहू, किशन साहु,राकेश अग्रवाल,मयूर भट्टर,अशोक गर्ग,भगबानो बेहरा, दीगाम्बर स्वर्ण,उमेश अग्रवाल,महेन्द्र रघुवंशी,राजेन्द्र चंद्राकर,डा.अरविंद अवस्थी,दिलीप अग्रवाल एवं संस्था के सदस्य,कमलेश बघेल,श्रवण साहू,विजय यादव, लंबोदर यादव, कुलदीप सोनी,महेंद्र निधि,ओकार प्रधान, भूवनसिंह नेताम,
युधिष्ठिर रेड्डी,प्रदीप सिन्हा के उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।