छत्तीसगढ़ : नाले में होकर निकली शव यात्रा, जहां विधायक-सांसद का घर, वहां पुल तक नहीं…पिता की मौत पर बांस में बांधकर ले गया बेटा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : नाले में होकर निकली शव यात्रा, जहां विधायक-सांसद का घर, वहां पुल तक नहीं…पिता की मौत पर बांस में बांधकर ले गया बेटा…

- Advertisement -

गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको ये बता देगा कि आज भी कई गांव में विकास लोगों से कोसो दूर है। लोग इतने मजबूर हैं कि उन्हें अंतिम संस्कार करने शव को पानी के अंदर से ले जाना पड़ रहा है। ये सब सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि गांव में पुल नहीं है। पैरालिसिस से जूझ रहे एक शख्स की मौत हो गई तो उसके परिजन नाला पार कर उसके शव का अंतिम संस्कार करने ले गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है।

सारंगढ़ के कॉलेज मैदान में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…इस विवाद के चलते आरोपी प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम…

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से ओडिशा का नवरंगपुर जिला लगा हुआ है। यहां पिछले 3-4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। बारिश की वजह कई नदी नाले उफान पर हैं। इस बीच नवरंगपुर जिले के चंदाहांडी ब्लॉक अंतर्गत चकामाल गांव के रहने वाले मनीराम सुनानी (58) की शनिवार को मौत हो गई। उसे 2 साल पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। जिसके बाद से वह बिस्तर में था।

बलौदाबाजार : आधार कार्ड बनानें 25 एवं 26 अगस्त को होगा विशेष शिविर का आयोजन…

 

परिजनों ने बताया कि पैसों की इतनी कमी थी कि हम उसका इलाज भी नहीं करवा सके। आखिरकार शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई। पानी भी बरस रहा था। पानी जब बंद हुआ तब हम शव का अंतिम संस्कार करने ले गए थे। मगर पुल नहीं होने के कारण हमें बरसाती नाले के अंदर से शव लेकर जाना पड़ा है।

छत्तीसगढ़ : घर का दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म, तीन बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम…सोते समय हुआ हादसा…

 

बताया गया कि इसी गांव से महज 15 किलोमीटर दूर डांड़ामुड़ा में बीजेडी के सांसद रमेशचंद्र मांझी का घर है। उनके भाई प्रकाश मांझी वर्तमान में विधायक भी है। इसके बावजूद उनके क्षेत्र की ये दशा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

 

 

Courtesy : DB

Latest News

छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

छत्तीसगढ़ : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जानकर हो जाएंगे हैरान... पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!