छत्तीसगढ़ : छट्ठी कार्यक्रम में जाते वक्त हुआ भीषण हादसा, 2 की मौत तो कई लोग हुए घायल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

अन्तागढ़ : रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गये। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों के इलाज के भी निर्देश दिये हैं। आपको बता दें कि हादसा कांकेर बरदेभाटा में आयी है। जानकारी के मुताबिक कांकेर बरदेभाटा से आ रही पिकप गा़ड़ी दुर्घटना ग्रस्त हुई है।

- Advertisement -

हादसे के वक्त पिकप वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक अन्तागढ़ नयापारा में छट्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लोग कांकेर बरदेभाटा से आ रहे थे। इस दौरान दुर्घटना हो गयी। हादसे में 2 की मौत हो गयी, वहीं दर्जन भर से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को 108 एवं अन्य निजी वाहनों से इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर ने बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!