बिलाईगढ़ : एक बार फिर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से बजट में मिली बड़ी स्वीकृति…महानदी ट्रांस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्या मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने भरोसे की बजट पेश कर छत्तीसगढ़ वासियों के हित में बढ़ा फ़ैसला लिया है। जिसमें बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी माँग महानदी ट्रांस क्षेत्र के किसानों के लिए सपना से कम नहीं है, सिंचाई के लिए बड़ी परियोजना को बजट में मंज़ूरी मिली है। जिसमें बसंतपुर बैराज सलिहाघाट उद्दोहन सिंचाई परियोजना (लिफ्ट एरिगेशन) जैतपुर उद्दोहन सिंचाई परियोजना, गिधौरी उद्दोहन सिंचाई परियोजना, जोंक नदी में निर्मित जोंक डायवर्सन की हाईट वृद्धि व नहर लाईनिंग की जीर्णोद्धार कार्य, कंतरा नाला में शहीद वीर नारायण सिंह बांध निर्माण, बंदारी लिफ़्ट एरिगेसन, लिलार जलाशय सहित दर्जनों सुक्ष्म एवं लघु सिंचाई परियोजना सहित कई एनिकेट निर्माण को बजट में स्वीकृति मिली है।

- Advertisement -

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से बिलाईगढ़ के समुचे क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई हेतु बजट में स्वीकृत मिली है। क्षेत्र के किसानों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह व हर्ष का माहौल है। वहीं कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक चंद्रदेव राय है तो यह सब कुछ मुमकिन है।

विकास की नई आयाम स्थापित करने वाले नेता मान भुपेश बघेल मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री मान.रवींद्र चौबे व क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव राय के प्रति समस्त क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है। जिसमे प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा, युधिष्ठिर नायक, भागवत साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ललित साहू, मुद्रिका राय, हेमंत दुबे, द्वारिका देवांगन, रामनारायण भट्ट, परमानंद साहू, दिलीप अनंत, मुकेश्वर साहू, इतवारी साहू, गणेश यादव, यादराम हिरवानी, व्यास वैष्णव, नेतराज कुर्रे, विनोद रात्रे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!