सीएम भुपेश बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेस जनों ने विष्णु यज्ञ कराकर की कामना, वर्चुअल रूप से जुड़े सीएम भुपेश बघेल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : प्रदेश के अंतिम छोर में बसे गरियाबन्द जिले के देवभोग में कांग्रेस नेता व आमजनों ने सीएम भुपेश बघेल के दीर्घायू व सतत सरकार पर बने रहने की कामना करने के लिए जगन्नाथ मंदिर में विष्णु यज्ञ करा कर उनका जन्मदिन मनाया। मंडी उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा ने सपत्नीक इस पूजा को विधि विधान से कराया। यज्ञ में आहुति देने स्थानीय लोग व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुटे हुए थे।

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सीएम भुपेश बघेल के जन्मदिन को बनाया ख़ास…जनता की समस्या समाधान के लिए किया वेबसाइट लांच…इस वेबसाइट पर कर सकते है पंजीयन…

- Advertisement -

सीएम हाउस से पहूचे कांग्रेस नेता आलोक चन्द्राकर ने सीएम भुपेश बघेल को इस धार्मिक अनुष्ठान से वर्चुवल जोड़ा, जिसके जरिये सीएम ने पंडितों से आशीर्वाद लिया व समर्थकों से शुभकामनाये स्वीकार कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस 61 वे जन्मदिन पर 61 ब्राम्हणों को भोजन करवा कर विधिवत दान पुण्य भी किया गया। गरीब महिलाओं को कम्बल बांट कर भी आशीर्वाद लिया।हाउस से पहूचे लोगो ने भी कहा कि मुखिया के जनकल्याणकारी योजनाओ के सफल क्रियान्वयन के चलते हर वर्ग उनके कुशलता की कामना कर रहा है।

Latest News

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन…उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को सम्मानित…

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन...उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को...

More Articles Like This

error: Content is protected !!