छत्तीसगढ़ : BEO ने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से की शादी, युवती ने लगाया था दैहिक शोषण का आरोप…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : बिलासपुर के बिल्हा में पदस्थ शादीशुदा BEO ने अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। इस मामले का पता तब चल पाया था जब 4 दिन पहले युवती मुंगेली के जरहागांव थाने में BEO के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने पहुंची थी। उसी दौरान थाने में पहुंचकर BEO ने युवती से शादी का वादा किया था। इसके तहत गुरुवार को उसने तखतपुर के सतनाम समाज भवन में युवती से शादी की है। पता चला था कि BEO पवित्र सिंह बेदी का संबंध उस लड़की से पिछले 7 सालों से चल रहा था। जिसके बाद युवती प्रेग्नेंट भी हो गई थी। अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने BEO के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं।

छत्तीसगढ़ : स्कूल में शिक्षकों का दारू मुर्गा पार्टी, पालकों के के सामने ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा था शिक्षक, वीडियो में देखिये नशे में धुत्त शिक्षक का कारनामा…

- Advertisement -

दरअसल, 4 दिन पहले मुंगेली की फुलवारी गांव की एक 23 साल की लड़की पुलिस थाने पहुंची थी। युवती ने दावा किया था कि पवित्र सिंह बेदी ने मेरा रेप किया है। मैं अब 6 महीने की प्रेग्नेंट हूं। उसकी पत्नी ने मेरे साथ मारपीट की है। पवित्र सिंह ने मुझ से शादी का वादा किया मगर अब मुकर गया है। मैं चाहती हूं कि पुलिस उसे गिरफ्तार करे। युवती की शिकायत लेकर पुलिस ने जांच में पाया कि BEO का इस लड़की से रिश्ता तब से था जब युवती 16 साल की नाबालिग थी। 7 सालों से दोनों के बीच संबंध था। इस दौरान कई बार BEO ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। पवित्र सिंह बेदी भी फुलवारी का ही रहने वाला है। पूरे घटनाक्रम की खबर लगते ही BEO हड़बड़ा कर जरहागांव पुलिस स्टेशन पहुंचा था। यहां गर्लफ्रेंड और परिवार के लोगों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। आखिर में अफसर ने परिवार वालों को भी समझाया और प्रेमिका को भी। पवित्र सिंह ने थाने में पुलिस के सामने लिखित में आश्वासन दिया था कि वो अपनी प्रेमिका से शादी करेगा। इसके बाद पुलिस ने पवित्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। वहीं इस बात का पता चलने पर बेदी की पत्नी ने युवती से मारपीट भी की थी। जिसके बाद युवती थाने में केस दर्ज कराने गई थी।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!