देवभोग में शिक्षा न्याय आंदोलन…युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

देवभोग में शिक्षा न्याय आंदोलन…युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : छत्तीसगढ़ के देवभोग में आज शिक्षा के अधिकार और रोजगार की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया यह आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में लागू की जा रही युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ किया गया जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह से शिक्षा और रोजगार विरोधी करार दिया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस नीति के लागू होने से प्रदेशभर में करीब 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त हो सकते हैं, जिससे न केवल शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी बल्कि स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, सफाई कर्मचारियों, सफाई कर्मचारी, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के रोजगार पर भी गंभीर असर पड़ेगा। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष भूपेंद्र मांझी किसान कांगेस ब्लाक अध्यक्ष अनामो बघेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी ब्लाक महामंत्री अरुण सोनवानी ,प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे, सुखचंद बेसरा, ब्लाक सचिव नवीन सेन, ब्लाक विधान सभा उपाध्यक्ष बिंद्रा नवागढ़ निराकार डोंगरे, सूर्यकांत सिंदूर ,अनीता ठाकुर, ललिता दयामती सोनी ,सीमा सोनी विशंम्बर सोनी, सोदर राम कश्यप, लोकेंद्र कोमोरा, सिद्धार्थ निधि, टिकेंद्र बीसी, निशु बघेल ,आर के नागेश, धनेश्वर यादव दुष्यंत नागेश आदि विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवभोग का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह तुरंत इस नीति को वापस ले और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश पर रोक लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार स्कूलों को बचाने और शिक्षकों की नौकरियाँ सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती तो आगे भी उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!