देवभोग : झाराबाहाल में गूंजा हरे कृष्ण हरे राम…सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

देवभोग : झाराबाहाल में गूंजा हरे कृष्ण हरे राम…सोलह प्रहरी नाम यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग नगर पंचायत के झाराबहाल में सोलह प्रहरी नाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों के अखंड श्रद्धा और उत्साह के बीच पूरे 48 घंटे तक निरंतर हरे कृष्ण, हरे राम के संकीर्तन से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस पावन आयोजन में हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए और भक्ति रस में डूबकर भगवान का गुणगान किया।

सोलह प्रहरी नाम यज्ञ भक्ति और आस्था का महापर्व : झाराबहाल में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सोलह प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रभु का स्मरण करना है। यज्ञ स्थल पर चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तजन भगवान के पावन नाम का निरंतर उच्चारण करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर हो गए।

यज्ञ के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण, हरे राम के मधुर भजनों पर नृत्य किया और भगवान की महिमा का गुणगान किया।

विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण : नाम यज्ञ के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने भगवान का भोग ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने प्रेम और सौहार्द्र के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की इस सेवा भावना की सराहना की।

ग्रामवासियों और आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में भक्त इस अनुष्ठान में भाग लेने आते हैं और भगवान के नाम का गुणगान कर अपने जीवन को पावन करते हैं।

भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम : झारा बहाल की पावन धरा पर आयोजित सोलह प्रहरी नाम यज्ञ न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भक्तों को प्रभु प्रेम, शांति और आनंद की अनुभूति कराता है। यज्ञ की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की भक्ति से संपूर्ण वातावरण पावन बन गया। इस प्रकार, झाराबहाल में आयोजित यह दिव्य यज्ञ आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने और समाज में भक्ति की अलख जगाने का कार्य कर रहा है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!