छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाने गए 7 लोग जलप्रपात में डूबे : 4 की मौत, एक की हालत नाजुक…2 लापता लोगों की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

पिकनिक मनाने गए 7 लोग जलप्रपात में डूबे : 4 की मौत, एक की हालत नाजुक…2 लापता लोगों की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने आए 7 लोग डूब गए हैं। सभी नहाने के लिए अंदर गए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य 2 लोगों की तलाश जारी है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले 15 से 16 लोग रविवार को पिकनिक मनाने भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग दोपहर 12 बजे के आस-पास नहाने के लिए अंदर गए थे। मगर जलस्तर बढ़ा होने के कारण ये हादसा हो गया है।

घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने काफी मशक्कत से 2 लोगों को निकाला भी लिया था, लेकिन तब तक एक युवक की जान जा चुकी थी। जबकि एक युवती को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद से बचे हुए लोगों की तलाश की गई। तलाशी के दौरान ही 4 और लोगों को पानी के अंदर से निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को भी गई थी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है। प्रशासन भी मौके पर पहुंची हुई है। सिंगरौली पुलिस की टीम भी मौके पर है। वहीं गोताखोर बचे हुए 2 और लोगों की तलाश कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार जलप्रपात के नजदीक जाने की मनाही है। ये भी बताया गया है कि यहां नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है, प्रशासन ने उसे डेंजर ज़ोन घोषित कर रखा है। इस मामले में सिंगरौली जिले के अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगरौली जिले के अलग-अलग परिवार के लोग रमदहा जलप्रपात गए थे। करीब 15 से 16 लोग गए थे। इनमें से 7 लोग बहे थे, एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोगों की तलाश जारी है।

Latest News

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन…उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को सम्मानित…

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य के लिए चयन...उपलब्धि पर प्रबंधन ने किया छात्रों को...

More Articles Like This

error: Content is protected !!