छत्तीसगढ़ : ससुर और बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले परिवार को छोड़ गए थे दोनों, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम संबंध…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाश मिली। लाश को देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे।

छत्तीसगढ़ : जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर रखा था 7 लाख 50 हजार रुपये का गांजा, पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, देखे वीडियो…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। परिवार में इसका खुलासा होने पर घर-परिवार और बच्चों की परवाह किए बगैर प्रेमी ससुर-बहु घर से गायब हो गए। इधर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कनेरी खार में मौजूद पेड़ से फंदे पर लटकी दोनों लाश उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद घरवालों से प्रारंभिक पूछताछ की जिसमें बताया गया कि दोनों बिना किसी से कुछ कहे 4 महीने पहले कहीं चले गए थे। परिवार के कुछ सदस्यों ने कहा कि शर्म और आत्मग्लानि होने पर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!