छत्तीसगढ़ : सड़क पर टहल रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, पुराने विवाद में जान लेने का शक…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : मंगलवार देर रात करीब 12 बजे गंज थाना इलाके में एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। हमलावर पहले तो युवक को पीटते रहे, इसके बाद चाकू मारकर जान ले ली। जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ : कक्षा 9 वीं की छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों ने स्कूल में घुसकर दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम…

- Advertisement -

जिस युवक की हत्या हुई उसका नाम देवा बताया जा रहा है। फिलहाल इस केस में छानबीन जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवा के खिलाफ भी गंज थाने में चाकूबाजी का केस दर्ज है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हमला करने वालों का इससे पुराना झगड़ा रहा होगा। इसी का बदला लेने की वजह से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना गंज इलाके के राजपूताना होटल के पास हुई।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!