छत्तीसगढ़ : मछली मारने गया युवक नदी में बहा, गोताखोर की टीम कर रही है तलाश…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

आकेश्वर यादव
बलरामपुर : जिले के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसवार कला में दोहपर के समय मछली मारने के लिए गए एक युवक अपने बच्चों के साथ नदी पार करने के दौरान बह गया जबकि उसके बच्चे सुरक्षित है। जानकारी लगते ही सूरजपुर से गोताखोर बुलाकर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Exclusive : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने लिखा सीएम को पत्र, सारंगढ़- बिलाईगढ़ को नवीन जिला बनाने पर क्षेत्रवासियों के तरफ से जताया आभार…

- Advertisement -

घटना दोपहर 2:30 बजे के लगभग की है, जहाँ थाना राजपुर ग्राम नवकी निवासी विजय मलार पिता जोगी मलार 45 वर्ष अपने तीन बच्चों के साथ परसवार कला महान नदी में मछली मारने के लिए गया था। विजय अपने तीनो बच्चों के साथ नदी पार कर रहा था तभी नदी के तेज बहाव में में आने से वह बह गया, जबकि उसके तीनो बच्चे तैरकर नदी पार करने में सफल रहे। विजय मलार ग्राम परसवार कला के भलुलातापारा पखनापारा अपने ससुराल में था और आज वह मछली मारने के लिए अपने बच्चों के साथ महान नदी में गया था। जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सूरजपुर से गोताखोर बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!