छत्तीसगढ़ : नदी में मछली पकड़ने गया था युवक, जाल में फंसकर तेज बहाव में बह गया, सुबह मिला युवक का शव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार को गया था। जब रात तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। अगले दिन शनिवार सुबह युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के जाल में युवक फंस गया था और नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ : हायर सेकेण्डरी ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थी इस तरह देख सकते है अपना परीक्षा परिणाम…

जानकारी के मुताबिक, बिड़गुड़ी हर्रापारा निवासी प्रकाश कुंजाम (20) पुत्र यशवंत कुंजाम शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए गांवच बोकराकट्‌टा के पास नदी पर गया था। इसके बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार तड़के नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मछली पकड़ने के दौरान युवक का पैर जाल में फंस गया था। बचने की कोशिश में वह उलझता गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। पता चलने पर गोताखोरों को बुलाया गया। करीब एक घंटे तलाश करने के बाद उसका शव बरामद हो गया है। वहीं दूसरी ओर जवान बेटे की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!