घटना मंचन छत्तीसगढ़ : सराफा कारोबारी से 70 हजार रुपए और आधा किलो सोना लूट फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जगदलपुर : जगदलपुर में रविवार देर शाम बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के सर्राफा कारोबारी को घेर कर उन पर गोलियां चलाई गईं। व्यापारी से 70 हजार रुपए और करीब 500 ग्राम सोना लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अब शहर में नाकाबंदी कर दी है। यह घटना वृंदावन कॉलोनी के पास हुई। अब आला अफसर घटना स्थल का मुआयना कर रहे हैं। इस हमले में घायल हुए कारोबारी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ : सड़ी गली अवस्था में मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस…

- Advertisement -

बता दे कि पिछले कई सालों से जगदलपुर के संजय मार्केट में सोने चांदी का कारोबार करने वाले तिलोकचंद सिसोदिया इस घटना का शिकार हुए। रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर वो घर लौट रहे थे। रात करीब 8:45 के आसपास वृंदावन कॉलोनी जो कि कालीबाड़ी स्कूल के पास है। यहां पहले से ही रास्ते पर खड़े दो युवकों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद दो बाइक में सवार चार बदमाश पीछे से पहुंच गए और इनके साथ मारपीट करने लगे। जिस वक्त ये वारदात हुई संजय के साथ उनकी एक महिला कर्मचारी भी साथ थी। बदमाशों ने महिला के साथ भी बदसलूकी की। तिलोकचंद को डराने के मकसद से बदमाशों ने दो गोलियां हवा में फायर की, लेकिन वे जूझते रहे। यह देख कर बदमाशों ने बंदूक कारोबारी की तरफ तानी और फिर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गोली हाथ, तो दूसरी गोली तिलोकचंद के पैर को छूकर निकल गई।

Latest News

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित…

बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, जनभागीदारी अध्यक्ष नंदकुमार साहू रहे उपस्थित... बिलाईगढ़ : सेजेस पवनी में वार्षिक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!