छत्तीसगढ़ : प्रेमिका पर हथौड़े और ब्लेड से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी…इन कारणों से दिया घटना को अंजाम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : प्रेमिका पर हथौड़े और ब्लेड से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी…इन कारणों से दिया घटना को अंजाम…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार तड़के 12 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 की एक महिला कर्मचारी की उसी के प्रेमी ने हथौड़ा और ब्लेड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी उसने उसी कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान पड़ोसी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपी ने नहीं सुना। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, मरने वाली महिला का नाम अर्चना साहू है। वह करीब 5 साल से डायल-112 में काम कर रही थी। उसका आरोपी कमलेश साहू से प्रेम प्रसंग था। दोनों ही दुर्ग के फेकारी गांव के रहने वाले थे। पुलिस को आरोपी कमलेश के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इससे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई है। दोनों ने शादी नहीं की थी। अर्चना पुरानी बस्ती के बंधवापारा में किराये के मकान में रहती थी। वहीं कमलेश का भी वहा लगातार आना-जाना था।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से कमलेश को अर्चना के किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों को लेकर शक था। इस बात से वह काफी परेशान रहता था। दोनों के बीच इस बात पर विवाद भी हो चुका था, लेकिन शक के चलते कमलेश मंगलवार रात करीब 3.30 बजे अर्चना के मकान में पहुंच गया। शोर सुनकर पड़ोसियों की भी नींद खुल गई। उन्होंने दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, पर कमलेश के सिर पर खून सवार था। कमलेश ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। अर्चना पर हथौड़े और ब्लेड से वार किया गया था। वहीं कमलेश का शव चादर के सहारे फांसी से लटक रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कमरे को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!