भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्य के नेतृव में चेन्नई में युवा संसद का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जी, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई जी, भारतीय संस्कृति समन्वय के अध्यक्ष श्री विनय सहस्रबुद्धे जी, सांसद श्री राकेश सिंह जी के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देश भर में 150 प्रतिभागी शामिल हुए। युवा संसद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के नेतृत्व में भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। युवा संसद में शामिल होने देशभर के विभिन्न राज्यों के युवा नेता आए हुए थे। जिसमे सभी प्रतिभागियों को केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंत्री के रूप में अपनी बात को रखना व प्रश्नों युवा संसद के माध्यम से सभी युवा नेताओं ने अपनी बात सदन के पटल पर रखना था।जिसमे छ:ग के भाजयुमो टीम के द्वारा सभी विषयों को बहुत ही अच्छे तरीके से रखते हुए इस युवा संसद में अपना परचम लहराया गया।
भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभरी विकास मित्तल ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित युवा संसद में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के साथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग जी, सुश्री खुशबू बंजारे जी, प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह ठाकुर जी, गौरी गुप्ता जी, गगन मित्तल जी शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों ने इस अवसर अनेक राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर विचार साझा की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद में पूरे देश भर से 150 प्रतिभागी शाम्मिल हुए जिसमे हर राज्य 3-4 लोग सम्मिलित थे। सभी ने बहुत अच्छा वक्तव्य रखा। छ:ग भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल ने अपना परचम लहराते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ सहित प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। आज छत्तीसगढ़ का युवा देश की आवाज बन रहा है।
युवा संसद में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी ।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी ने कहाँ जीते हुए टीमों का दिल्ली में सम्मान किया जाएगा।