गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम परिवर्तन की घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने जताया संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : सीएम भुपेश बघेल द्वारा सोनाखान का नवीन नाम शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान एवं गिरौधपुरी का नवीन नाम बाबा गुरुघासीदास धाम गिरौधपुरी घोषणा करते ही समस्त क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि विगत दिनों संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कुछ विधायको के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर सोनाखान और गिरौदपुरी का नाम परिवर्तन करने की मांग की थी, वही राजेश्री रामसुंदर दास ने भी चंदखुरी का नाम परिवर्तन करने की मांग की थी। जिसके बाद सीएम भुपेश बघेल ने चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम परिवर्तन करने की घोषणा की।

जिसके बाद आज सर्वआदिवासी समाज एवं सतनामी समाज के सैंकड़ो जनप्रतिनिधियो ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के निज निवास कार्यलय बालपुर पहुंच पुष्पगुच्छ भेंट कर सीएम भुपेश बघेल और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार जताया।

Latest News

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण…

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के दौरान कलेक्टर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!