बिलाईगढ़ : सहायक शिक्षक फेडरेशन बिलाईगढ़ का आज 23 अगस्त को जिला पर्यवेक्षक साहेब लाल पटेल, महेंद्र कुमार घृतलहरे, जिला सचिव संतकुमार साहू, श्रीमति बुधनी अजय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सहायक शिक्षक फेडरेशन बिलाईगढ़ के अध्यक्ष के रूप में सरयुकांत बंजारे , उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सचिव सम्मेलाल साहू, कोषाध्यक्ष फिरतराम साहू महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता देवांगन, सचिव कमरुन्निसा का निर्विरोध चयन बिलाईगढ़ सहायक शिक्षकों को उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पदुम कुमार जायसवाल के उदबोधन एवं लुकेश्वर प्रसाद साहू के कुशल संचालन में चुनाव प्रक्रिया के संबंध प्रान्त एवम जिला द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत सम्पूर्ण कार्यवाही संचालित की गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सहायक शिक्षक फेडरेशन के साथियों द्वारा तिलक लगाकर शुभकामनाएं एवम बधाईयां दी गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार डड़सेना, गिरीश कुमार साहू, जीतेन्द्र वैष्णव, प्रमोद साहू, घनश्याम साहू, विनोद डड़सेना, एम.एल.देवांगन,अनिल साहू, कुशल मिरी, राजकुमार भास्कर, भवेंद्र वर्मा, दुर्गाशंकर इजारदार, सेत कुमार पटेल, हेमंत श्रीवास, संतोष साहू, गयाराम भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में बिलाईगढ़ के सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।