ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, एम मानू पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के सभी स्कूलों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की मेज़बानी एम-मानू पब्लिक स्कूल ने की। एमएमपीएस की प्रिंसिपल मंडवी हेमंत मिश्रा ने बताया कि इस क्विज कॉम्पिटीशन में तीसरी से छठवीं कक्षा तक के कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर के खीरसिंधु नायक व एम-मानू पब्लिक स्कूल के शिवज्ञा मिश्रा रहीं। आत्मानंद स्कूल के आर्यन अग्रवाल व एल्स निस मिशन स्कूल की सोनम नेताम दूसरे स्थान और एमएमपीएस के प्रिंस अग्रवाल व लोकेश बेहरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन विजेता विद्यार्थियों को शील्ड के साथ-साथ क्विज कॉम्पटीशन का प्रमाण-पत्र भी दिया गया। प्राचार्या मिश्रा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी की इस प्रतियोगिता में समसामयिक से जुड़े तमाम तरह के सवाल छात्रों से किये गए। इसमें लगभग सभी विधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। इससे स्पष्ट होता के ब्लॉक के बच्चे पाठ्यक्रम के अलावा करेंट अफेयर में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने कहा स्कूल पर भी समसामयिक विषयों पर बच्चों से चर्चा की जाती हैं। जिसका फ़ायदा विधार्थियों को भविष्य में होगा। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतीप शर्मा ने इस तरह के कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में पहली मर्तबा इस तहत का क्विज कॉम्पिटीशन आयोजित किया है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम के साथ साथ समसामायिक विषयों प्रति जानकारी रखने की रुचि बढ़ेगी।

- Advertisement -

कार्यक्रम में लता माहेश्वरी, रश्मि गुप्ता, एमएमपीएस के संचालक हेमंत मिश्रा, रोहित बेहरा, एडिक्शन बाघ, सुसाबिता बाघ, हेलन ग्रेस, नलनी नायक व तेजस्वी सोना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!