कलार समाज का सम्मान सम्मेलन व बैठक 10 जून को, 4 जून तक करा सकते है पंजीयन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : छ. ग. कलार महासभा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अर्धवार्षिक बैठक व सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 10 जून शुक्रवार को शुक्ला पैलेस सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से रखा गया है। जिसमे सामाजिक सम्मान व प्रतिभा सम्मान हेतु पंजीयन 4 जून तक बोधराम डड़सेना, चंद्रमणि डड़सेना, दीनबंधु जायसवाल, सुनील डड़सेना, कार्तिक जयसवाल व परिछेत्रीय अध्यक्ष के पास करा सकते है। इस सम्मान समारोह में बुजुर्ग सम्मान, प्रतिभा सम्मान 2022 में 10 वी व 12 वी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्तांक विद्यार्थी, उत्कृष्ट व विशेष सामाजिक कार्य हेतु व समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान हेतु पंजीयन करा सकते है। उक्त जानकारी देते हुए महासभा अध्यक्ष विजय जायसवाल व महासभा सचिव रूपेंद्र जायसवाल ने पंजीयन कराने के साथ साथ बैठक में अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय बंधुओ को उपस्थित होने की अपील की है।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!