बिलाईगढ़ के 347 मतदान केंद्रों में सकुशल पहुंचे मतदान दल…कल 20 फरवरी को 7 बजे से होगा पंचायत चुनाव…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ के 347 मतदान केंद्रों में सकुशल पहुंचे मतदान दल…कल 20 फरवरी को 7 बजे से होगा पंचायत चुनाव…

- Advertisement -

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में पीठासीन अधिकारी और मतदान दल 1,2,3 को अधिकारियों के द्वारा बिलाईगढ़ के शहीद वीर नारायण कॉलेज से रवाना किया गया और वे अपने मतदान केंद्र में सकुशल पहुंच गए हैं।

बता दे कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को बिलाईगढ़ विकासखण्ड में मतपत्र (बैलेट) से 347 मतदान केंद्रों में मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसमें बिलाईगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत के पांच सदस्य और जनपद पंचायत के 25 सदस्य सहित पंच सरपंच का चुनाव होगा। मतदान दिवस पर बिलाईगढ़ क्षेत्र में शासकीय अवकाश रहेगा एवं फैक्ट्री जैसे संस्थाओं के श्रमिकों को मतदान के लिए सवेतन अवकाश भी मिलेगा। स्थानीय निर्वाचन और राजस्व के सहायक अधीक्षक के के स्वर्णकार से मिली जानकारी अनुसार मतदान दिवस के दिन ही मतदान केन्द्रों में मतगणना की जायेगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत के मामलों में खण्ड स्तर पर द्वितीय चरण हेतु 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर द्वितीय चरण हेतु 23 फरवरी को की जायेगी।

बता दे कि बिलाईगढ़ ब्लॉक में 183807 कुल वोटर है, जिसमें 91416 पुरुष मतदाता, 92389 महिला मतदाता और तृतीय लिंग के 2 मतदाता है।

Latest News

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू…कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस…पढ़े क्या है पूरा मामला…

कसडोल : शाला प्रवेशोत्सव पर भड़के विधायक संदीप साहू...कार्यक्रम छोड़कर चले गए वापस...पढ़े क्या है पूरा मामला... कसडोल : बुधवार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!