बिलाईगढ़ के पथरिया मोड़ पर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पथरिया मोड़ के पास अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

बता दे कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिला की गोसाई राम लहरे पिता स्व लच्छीराम उम्र 46 वर्ष निवासी पचरी, ग्राम पथरिया के रोड किनारे अंडा ठेला के पीछे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है। कि सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी गोसाई राम लहरे को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे में रखें 50 पाउच प्रत्येक मे 180 ml भरी महुआ शराब जुमला 09 लीटर कीमती ₹900 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी गोसाई राम लहरे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2022 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वही आरोपी को आज दिनांक 08.02.2022 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल बलौदाबाजार दाखिल करने रवाना किया गया।

Latest News

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक महिला के घर में घुसकर गाली गलौज करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!