संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बिलाईगढ़ विधानसभा के लिए पेश की दावेदारी…ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा बिलाईगढ़ के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष को अपना आवेदन दिया।
इसके पूर्व श्री राय ने बड़ी संख्या में भक्तों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा की शुरुआत कर महानदी तट पर स्थित जैतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।