संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने बेलटिकरी में किया माटी पूजन, धरती को बचाने दिलवाई शपथ…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेलटिकरी में अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। अक्षय तृतीया को छत्तीसगढ़ में अक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष 3 मई को अक्षय तृतीया पर राज्य में ’माटी पूजन दिवस’ मनाने का महा अभियान प्रारंभ किया गया है। वही यहां संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के द्वारा धरती माता की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल कर रही है। इस कड़ी में मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के साथ ही गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को ही आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष आज अक्षय तृतीया पर राज्य में ’माटी पूजन दिवस’ मनाने का महा अभियान प्रारंभ किया गया है। संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, उन्होंने कहा कि बेलटिकरी को मॉडल गौठान बनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बेलटिकरी सरपंच हरिशंकर जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, मुद्रिका राय, जनपद सदस्य अनिल साहू, डॉ परमानंद साहू, राजेश पटेल, डोल कुमार जायसवाल, एसडीएम के.एल.सोरी, तहसीलदार करूणा आहेर, सी.ई.ओ. योगेश्वरी बर्मन, एस डी ओ कृषि पैकरा, जल संसाधन एस.डी.ओ.पी आर पाटले, प्रकाश कुर्रे, वन विभाग से सरोज जायसवाल, विहान टीम की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!