नगर पंचायत पवनी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

नगर पंचायत पवनी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम वर्षा बंसल ने अध्यक्ष कुलदीपक साहू और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पार्षद वार्ड 1भुनेश्वरी दुर्गेश साहू, वार्ड 2 कमलेश्वर साहू, वार्ड 3 रामगोपाल साहू वार्ड 4 नंदलाल साहू, वार्ड 5 गणेश साहू, वार्ड 6 रामकृष्ण साहू, वार्ड 7 नंद कुमार साहू, वार्ड 8 करण साहू, वार्ड 9 लीलम्बर साहू, वार्ड 10 ओमकुमारी लोकनाथ साहू, वार्ड 11 अरूण साहू, वार्ड 12 राजेश चौहान, वार्ड 13 अगहन बाई रामकृपाल साहू, वार्ड 14 अनिता श्याम साहू, वार्ड 15 दुर्गा राजीव लोचन यादव ने भी शपथ ली है।

शपथ ग्रहण के बाद कुलदीपक साहू ने नगर के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया और कहा कि नगर के मुलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी पर प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नगरवासियों के मांग अनुरूप सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। शासन की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम में तहसीलदार कमलेश सिदार, नगर पंचायत पवनी के रिटर्निंग ऑफिसर देवराज सिदार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के. डी. भास्कर, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दामोदर दुबे, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवम पूर्व सारंगढ नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिय जिला प्रवक्ता भाजपा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Latest News

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार…

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई...दो स्थानों से 95 लीटर अवैध ताड़ी जब्त...दो आरोपी गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबंद जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!