जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी शिविर में शामिल हुए राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट प्रदर्शनी शिविर में राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौ माता की बात करने वालो ने गौमाता के लिए कुछ नही किया, अबकी भुपेश सरकार गाय की गोबर खरीदने वाली विश्व की पहली सरकार बनी। महंत बोले एप्रोच व पांव घिसने की जरूरत नही सम्पूर्ण व्यवस्था की गारंटी दे तो 50 गायों के लिए भी हम गौशाला की अनुमति दे देंगे।

- Advertisement -

बता दे कि नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के तहत जिला स्तरीय पशुधन एवं कुक्कुट शिविर में पशु पालकों का उत्साह वर्धन करने राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त राम सुंदर दास आज देवभोग पहूँचे थे। मंडी प्रांगण में पशुधन विभाग द्वारा जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में इलाके भर के सैकड़ो पशुपालक विभिन्न नस्लो के गौ वंश के अलावा मुर्गी, बकरी, भेंड़ लेकर पहूचे थे। आयोजन के मुख्यातिथि महंत के साथ गौशाला संचालक बाबा उदय नाथ, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूखचन्द बेसरा, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, जिला सदस्य धनमती यादव, जनपद सदस्य अशलम मेमन, मीना वैष्णव, दर्शन सोनी ने पशु प्रदर्शनी का निरीक्षण कर लाये गए नस्लो की तारीफ किया। समय पर टीकाकरण, उन्नत नश्ल के उपयोग देखरेख के लिए भी किसानो को प्रेरित किया। विभिन्न कैटेगिरी में पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यों ने पुरस्कार भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस दरम्यान विभाग के उपसंचालक डॉक्टर डी एस ध्रुव, शल्य चिकित्सक सुधीर पंचभेई, आर एन शर्मा, एसडीएम टी आर देवांगन एव देवभोग पशु चिकित्सक बी के साहू प्रमूख रूप से मौजूद थे।

50 गौ के लिए भी खोल देंगें गौ शाला :- गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने पालक किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक गौशाला 13 की सँख्या में इसी जिले में मौजूद है। अच्छी बात है कि गौ सेवा का अवसर मिल रहा है।जिन्हें गौशाला खोलना है वो उनकी देखभाल के लिए सम्पूर्ण सूविधा करें। फार्म भरे व दूसरे दिन गौशाला की अनुमति ले जाये। अब पहले जैसे राजनीतिक एप्रोच व पैर घिसना नही पड़ेगा। गौ माता की बात करने वाले ही गौ सेवा में कई बाधा खड़े किए थे। अब की सरकार ने सारी बाधा खत्म कर दी है। गौधन विकास व पालक किसानों को प्रोत्साहित करने ही नरवा, गरवा व घुरवा बॉडी जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गोबर की खरीदी करने वाली भुपेश सरकार विश्व की पहली सरकार है, जो हंस कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय देते थे, आज वही देखेंगे कि गोबर से बिजली उत्पादन कैसे होगा।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!