गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग क्षेत्र में आये दिन रुक रुक हो रही बारिश एवं बदली के चलते धान के फसलो में तरह तरह के बीमारियों का प्रकोप देखा जा रहा है। जिसके चलते फसल में इन दिनों धुर, मोह, कटवा, तना छेदक, पत्ति मोड़ जैसे बीमारी फसलो में लग रही है।किसान कीट प्रकोप से धान को बचाने के लिए तरह तरह दवाई छिड़काव कर रहे है। वही महंगी कीटनाशक की वजह से किसान काफी परेशान है।
खाद बीज कृषि लागत बढ़ने के कारण छोटे किसानों ने अपने स्वयं के खेतो को रेगा में देना पसंद कर रहे है। क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर मंहगी धान का बीज ले रहे है लेकिन फसल में लग रही बीमारियों को लेकर किसान काफी परेशान है।