बीएमओ को हटाने स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिकेश्वर जायसवाल
बलौदाबाजार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदाबाजार भाटापारा बीएमओ डॉ राकेश कुमार प्रेमी के मनमानीपूर्ण व तानाशाही रवैये के खिलाफ स्वास्थ्य संयोजको ने मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बन्ध में संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल ने कलेक्टर को लिखे शिकायती पत्र में गम्भीर आरोप लगाते हुए तत्काल उचित कार्यवाही कर उन्हें पद से हटाकर किसी अन्य समकक्ष डॉक्टर को प्रभार देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि डॉ राकेश कुमार प्रेमी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों की जुलाई 2022 का वेतन रोक दिया है, जिसमे वेतन वृद्धि रोके जाने के बाद में कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को कारण ही पता नही।कर्मचारियों को नियम विरुद्ध अन्यत्र जगहों पर अटैच किया गया है,जिसकी जांच बहुत जरूरी है।

- Advertisement -

इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता व प्रांतीय सचिव प्रवीण ढिंढवंशी व बलौदाबाजार भाटापारा के संघ जिला अध्यक्ष अजय कुमार साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि बीएमओ मनमाने तरीके से कार्य कर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे है। बिना किसी सूचना के वेतन वृद्धि रोककर कर्मचारियों के अहित में कार्य कर रहे है, कलेक्टर महोदय इस मामले में कर्मचारियों के हितों को समझते हुए तत्काल कार्यवाही करें नही तो कर्मचारी उक्त बीएमओ के खिलाफ उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उपरोक्त जानकारी आई टी सेल सह प्रभारी संतलाल साहू ने दी।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत…

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार...दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत... बिलासपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!