सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा…विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा…विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : लंकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष पर्व माना जाता है जो गुरु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का दिन है। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई विद्यालय के विद्यार्थियों ने समस्त आचार्य एवं दीदियों का तिलक कर वंदन कर और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित गीत,भजन एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति के व्यवस्थापक तस्मित पात्र, विजय मिश्रा, सुधीर पटेल, विद्यालय के प्राचार्य केवल राम ध्रुव, प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी एवं समस्त आचार्यगण तथा दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भैया बहन भूपेश नागेश एवं कैलाश नागेश ने गुरु की महिमा और महत्व के विषय में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक जानकारी दी,उन्होंने बताया कि गुरु ही हमारे जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और हमें सही मार्ग दिखाते हैं। विद्यालय के आचार्य राजकुमार यादव एवं नरेश कश्यप ने भी गुरु-शिष्य परंपरा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के मार्गदर्शन का महत्व समझाते हुए अनुशासन और विनम्रता से सीखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

Latest News

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत…जांच में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से माँ बेटी की मौत...जांच में जुटी पुलिस... जांजगीर चांपा : जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!