गिधौरी : फोन पे के माध्यम से 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
गिधौरी : बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा फोन-पे के माध्यम से रकम का ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार गया है।
बता दे कि पुलिस टीम ने रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के मोबाइल फोन में संचालित फोन-पे के माध्यम से ₹1,00,000 ट्रांसफर कर लिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों से ₹80,500 नगद बरामद किया, साथ ही ट्रांसफर किये गये पैसों में से ₹10,000 बैंक में होल्ड कराया गया।
आरोपियों के नाम :-
1. मनीष कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 नगर पंचायत टुण्डरा
2. सुभाष पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 नगर पंचायत टुण्डरा