बिलाईगढ़ : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सह संयोजक श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य ने प्रेस के माध्यम से केन्द्र की मोदी सरकार के तारीफ में कसीदे पढे। भाजपा नेत्री ने प्रेस के माध्यम से बताया कि आगामी दिनों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को रेगुलेट करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए डिजिटल इंडिया बिल पर हितधारकों के साथ इसी महीने विचार विमर्श शुरू किया जाएगा। नया पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल भी जल्द संसद में पेश किया जाएगा। इस विषय में मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल इंडिया बिल से सुनिश्चित किया जाएगा कि एआई से नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे। इंटरनेट पर अपराधों में वृद्धि हुई है। इस समय 85 करोड़ भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते है। इनके 2025 तक 120 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। डॉकिंग (सहमति के बगैर निजी जानकारी पोस्ट करना) जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। साइबर स्पेस में सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का विजन व मिशन है। इन सब घटनाओं व विषयों को गंभीरता पुवर्क विचार कर केन्द्र की मोदी सरकार इस दिशा में आगे कदम बढाने जा रही है जिसका लाभ आने वाले दिनों में आमजनमानस को मिलेगा। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा की कद्ावर नेत्री प्रियदर्शिनी दिव्य के द्वारा कही गई।