रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में आज विश्व कल्याण हेतु पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। बता दे कि यह महायज्ञ 16 अप्रेल तक चलेगी। जिसमे 15 अप्रेल को सुबह 6 बजे प्रज्ञायोग, 7 बजे गायत्री मंत्र जाप, 8.30 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार, 4 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप महायज्ञ। वही 16 अप्रेल को सुबह 6 बजे प्रज्ञायोग, 7 बजे गायत्री मंत्र जाप, 8 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं 12 बजे तज पूर्णाहुति टोली की विदाई होगी।
कलश यात्रा के साथ पवनी में प्रारंभ हुई विश्व कल्याण हेतु पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ…
Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -