रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस वर्ष माह नवंबर-दिसंबर में होना है। लेकिन बिलाईगढ़ विधानसभा में चुनाव की सरगर्मी प्रारंभ हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले नेता वॉल पेंटिंग के साथ-साथ शादी विवाह, दशगात्र तथा षष्ठी कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक कार्यों में घर घर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अपने लिए समर्थन जुटाने तथा लोगो का मन टटोलने में लगे हैं। वैसे तो पार्टी एक ही व्यक्ति को टिकट देगी लेकिन दावेदारों की फौज है।
कांग्रेस में वर्तमान विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, जिला पंचायत सदस्य कविता लहरे, सेवानिवृत्त निरीक्षक सरजू प्रसाद धृतलहरें, अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर, अधिवक्ता जागेश्वर लहरें, लता जाटवर, सुमित्रा धृतलहरें एवं सेवानिवृत्त सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौहान दावेदार है तो वही भाजपा में 2 दर्जन से अधिक तिकिटार्थी टिकट की दावेदारी में लगे हुए हैं, जिनमें बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रियदर्शनी दिव्य, गिरवर निराला, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, नगर पंचायत भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बैजू सोनवानी, बलोदी के पूर्व सरपंच ललिता राजू निराला, वेदराम जांगडे, विजय गोयल, अमरनाथ खटकर, प्रोफेसर ब्रह्मानंद मारकंडे, पुरेंद्र मल्होत्रा, सरिता बिहारी जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेशम लाल कुर्रे, अधिवक्ता डी. पी. कुर्रे, किंकर कुर्रे, देवेंद्र खुटे, पूर्व जनपद सदस्य संजय जांगड़े, राजेंद्र निराला, खूबचंद मिरी, राजेश बारटे, मायाराम चौहान, डॉ दिनेश लाल जांगड़े, बलीराम सांडे, प्रभुलाल जाटवर आदि शामिल हैं। वहीं बसपा में पूर्व प्रत्याशी श्याम कुमार टंडन को टिकिट मिलना तय है। यहां पर देखने वाली बात यह है टिकिट एक ब्यक्ति को मिलेगा लेकिन दावेदारों की फौज काफी संख्या में है, ऐसे में यदि एक व्यक्ति को टिकिट मिलता है तो क्या सभी टीकिटार्थी ईमानदारी से उस व्यक्ति के लिए काम करेंगे। कांग्रेस से वर्तमान में विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय अपने काम के दम पर एक बार फिर से विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, चुंकि चंद्रदेव राय अब प्रदेश स्तर पर बड़े नेता बन गए है उनको अगामी लोकसभा में जांजगीर चांपा लोकसभा से सांसद के लिये लड़ाकर केंद्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और किसी अन्य को बिलाईगढ़ से टिकिट दिया जा सकता है तो वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक डॉक्टर सनम जांगड़े को तीन बार टिकिट दिया था, जिसमें दो बार हार एवम एक बार जीत मिली थी ऐसे में इस बार पार्टी भी सोच समझकर फैसला लेगी या नये चेहरे पर दांव लगा सकती है। ऐसे में जो दिन रात पार्टी के लिये सेवा कर रहे हैं उनकी किस्मत चमक सकती है।
बता दे कि भाजपा में इस समय समाज सेवक लिखने का दौर चल रहा है, लेकिन वास्तव में देखा जाये तो समाज सेवा से दूर दूर तक उनका कोई नाता नही है और मजेदार बात तो यह है कि सभी विधायक बनकर ही समाज सेवा करना चाहते है, ऐसे में भाजपा पार्टी से बिलाईगढ़ में टिकिट वितरण में जरा सी चूक हुई तो पार्टी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभी वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ता इस उधेड़बुन में है कि किस ब्यक्ति के साथ खड़ा हो तिकीटार्थीयो के कारण पार्टी गुटों में बंटती हुई दिखाई दे रहीं है।
देखे 2008, 2013, 2018 चुनाव परिणाम में प्रत्याशियों को कितना वोट मिला :- बिलाईगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति सीट होने के कारण हमेशा से ही बड़े नेताओं की नजर में रही है। यहां प्रत्येक चुनाव में भाजपा-कांग्रेस व बसपा के बीच कांटे की टक्कर होती है। अनुसूचित जाति सीट होने के बाद तीन बार हुए चुनाव में डॉ. सनम जांगड़े को बीजेपी ने 3 बार लगातार टिकट दिया और डॉ. शिवकुमार डहरिया को कांग्रेस ने लगातार दो बार टिकट दिया। वही कांग्रेस से तीसरी बार में प्रत्यासी बदलकर स्थानीय प्रत्यासी चंद्रदेव राय को बनाया। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में बिलाईगढ़ को कसडोल व भटगांव विधानसभा से अलगकर अनुसूचित जाति सीट बनाया गया। 2008 में, बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 219118 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 147102 थी। इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. शिव कुमार डहरिया जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 55863 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर सनम जांगड़े कुल 42241 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 13622 वोटों से हार गए। वर्ष 2013 के चुनाव में बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 250824 मतदाता थे। कुल वैध मतों की संख्या 181765 रही। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सनम जांगड़े जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 71364 वोट मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ शिव कुमार डहरिया कुल 58669 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 12695 वोटों से चुनाव हार गए। वर्ष 2018 के चुनाव में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 277233 मतदाता थे। वैध मतों की कुल संख्या 198769 थी। इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रदेव प्रसाद राय जीते और विधायक बने। उन्हें कुल 71936 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम कुमार टंडन कुल 62089 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह 9847 वोटों से हार गए। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सनम जांगड़े रहे।