Exclusive : इस्तीफे के बाद सिंहदेव ने किया खुलासा, कहा इन वजहों से दी पंचायत विभाग से इस्तीफा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : पंचायत विभाग से इस्तीफे के बाद पहली बार टी एस सिंहदेव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया से कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह विभाग में सफल नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते खुद को अलग कर लिया। सिंहदेव ने कहा कि वह 20 जुलाई को गुजरात जा रहे हैं। वहां से दिल्ली जाएंगे और पार्टी हाईकमान से मिलेंगे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कई विधायक अनुभवी हैं। उनका कार्यकाल भी लंबा है। अगर उनको लगता है कि इस्तीफा अनुशासनहीनता है तो सभी को स्वतंत्रता है। मैंने अपनी राय उस पत्र के माध्यम से व्यक्त की थी।

सिंहदेव ने कहा कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास और रोजगार गारंटी में यहां बहुत खराब काम हो रहा है। इसका मुझे बुरा लगा। जब काम अच्छा नहीं हो रहा है तो मैं भी विभाग में न रहूं। हो सकता है कि बेहतर काम हो सके। मुझे महसूस हुआ कि उस विभागीय मंत्री के रूप में मैं कारगर नहीं हो पा रहा हूं।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!