पर्यावरण दिवस साल में 365 दिन मनाने होंगे : प्रियदर्शिनी दिव्य…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सह संयोजक श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य ने प्रेस के माध्यम से कहा कि जिस गति से मानव समाज पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचाते जा रहा है और प्लास्टिक का उपयोग करते जा रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में पृथ्वी में सिर्फ प्लास्टिक ही रह पाएंगे। प्रियदर्शिनी ने कहा कि बीते दिनों हमने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया लेकिन हम यह तय करें कि पृथ्वी पर प्लास्टिक रहेगा या हम। प्लास्टिक अब मात्र प्रकृति और पर्यावरण के लिए ही हानिकारक नहीं है, बल्कि अब यह हमारे शरीर के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है। प्लास्टिक शरीर पर सदी का सबसे बड़ा आक्रमण कर रहा है। एक आंकड़ा सामने आया है कि एक व्यक्ति 5 ग्राम प्लास्टिक हर हफ्ते में किसी न किसी कारणों से अपनी आंतों को सौंप देता है। यह बहुत बड़ा मुद्दा है, जिस पर शायद अभी भी शोध की आवश्यकता है। जो वैज्ञानिक तथ्य सबके सामने आ रहे हैं, उनमें अपंगता, प्रीमेच्योर डेथ जैसे मामलों का जिक्र है। प्लास्टिक के जहरीले पदार्थ हमसे जुड़ चुके हैं और वे कैंसर का कारण भी बन रहे हैं। प्लास्टिक मात्र हमारे पेट का ही रास्ता नहीं ढूंढ रहा है, बल्कि हवा के रास्ते भी यह हमारे हृदय ओर फेफड़ों में जगह बना रहा है। सवाल यह पैदा होता है कि आखिर हम इस बड़ी विपदा से कैसे मुक्त हो सकते हैं? यह बड़ी चुनौती दुनिया भर के सामने आ चुकी है, क्योंकि अब जो बातें सामने आई हैं और जो शोध में निकला है, उसमें माइक्रोप्लास्टिक सबसे बड़ी समस्या है। यह कई रास्तों से शरीर में प्रवेश कर रहा है। प्लास्टिक लोगों की रक्त वाहिनियों में भी पहुंच चुका है।

- Advertisement -

जाहिर है कि प्लास्टिक को मात्र सड़क के किनारे जमा कचरे के रूप में ही नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में प्रवेश कर चुका है। अब हमें यह बात समझनी होगी कि प्लास्टिक मानव के जीवन के लिए भी खतरनाक है और इससे मुक्ति पाने में ही हमारा भला है। पृथ्वी पर प्लास्टिक रहेगा या हम, इसका चुनाव भी हमें ही करना है। प्रियदर्शिनी दिव्य ने कहा कि जागरूकता के दृष्टिकोण से हमे साल के पुरे 365 दिन पर्यावरण दिवस मनाने की आवश्यकता है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी इस विषय पर विश्व पटल में कई बार अपना वक्तव्य रख चुके हैं। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा नेत्री प्रियदर्शिनी दिव्य के द्वारा कही गई।

Latest News

जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न…

जे.के. कोचिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : नगर पंचायत देवभोग में संचालित जे.के. कोचिंग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!