कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल बलौदाबाजार जिले के प्रत्येक मंडल में 9 जुलाई से लगातार बैठक ले रहे है।जिसमे मोर्चा को मजबूत करने एवं आगामी कार्यो का रणनीति बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 जुलाई को बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसींवा मंडल, भटगांव मंडल व बिलाईगढ़ मंडल में आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़ एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े व पिछड़ वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सभी मतदान केंद्र में मजबूत करने का संकल्प लिया गया है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जिन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया एवं 127 वां संविधान संशोधन करके लोकसभा में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए जो प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अंतर्गत राज्य सरकारों को पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने का अधिकार दिया गया। इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रगट किया गया।