शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के प्रांगण में मनाया विकास खंड स्तरीय “योग दिवस”…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

भटगांव : संसार भर के दुषित वातावरण और मिलावटी खानपान के सेवन से हुए नुकसान या बुढ़ापे में शरीर को स्वस्थ, मज़बूत और मन को शांत रखने के लिए दुनिया भर में अधिकांश लोग “योग” का सहारा ले रहे हैं। दुनिया भर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। वही मंगलवार के दिन दुनिया भर में 8 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के प्रांगण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल और नगर पंचायत अधिकारी नर्मदा अमित कौशिक ने पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रातः 7 बजे से 9 तक सामुहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 40-50 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराकर योग के लाभ को जाना। ताड़ासन, हलासन, चक्रासन, पादहस्तासन, पश्चिमोत्तानासन, प्राणायाम में कपालभांति, अनिलोम विलोम, भ्रामरी और शितली प्राणायाम के लाभ के बारे में योग शिक्षक पूनम सिंह साहू के द्वारा जानकारी दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, दुष्यंत नवरंग, राजेश सिधार, गुड्डा साहू, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, अशोक साहू, दिलहरण साहू (एल्डरमैन) सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!