देवभोग : ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के हुआ आयोजन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : जनपद पंचायत के तत्वाधान में आज देवभोग हाईस्कूल मैदान में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया गया। राजकीय गीत व दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों से पिठ्ठूल खेल खिलाकर खेल की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल ने पिठ्ठुल पर पहला निशाना लगाया लेकिन उनका निशाना चूक गया। ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी ने एक निशाने में ही पिठ्ठुल के सारे करपी उड़ा डाले। हसी ठिठोली के बीच खेल की शुरुवात हुई।इसी बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा की भाजपा सरकार के काल में छत्तीसगढ़िया परंपरा विलुप्त हो चुका था, कांग्रेस की भूपेश सरकार इसे पुनर्जीवित किया है।भाजपाई इसलिए खेल से अनजान है। गांव गांव की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है, भाजपाइयों को भी खेल सीखने की नसीहत दिया है।

- Advertisement -

खेल में जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, सीईओ प्रतिक प्रधान, बीईओ देवनाथ बघेल ने भी सफल हाथ आजमाया। शुभाआरंभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, मदन ठाकुर, उमेश डोंगरे, आशीष पांडेय, महेश्वर बघेल, भविष्य प्रधान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

खो खो में डीएव्ही पहूंची फाइनल – क्रीड़ा प्रभारी दुर्गेश टाडिल्य ने बताया की ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में कूल 7 जोन से 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है। खो खो, कबड्डी, रेस के अलवा 16 पारंपरिक खेल खेले जाएंगे। आज 8 खेल संपन्न हुआ, जिसमे आधे प्रतिभागी भाग लिए। खो खो का फाइनल मैच संपन्न हो चुका है, जिसमे डीएव्ही मूंगझर स्कूल की बालिकाओं ने बाजी मार लिया है, दूसरे स्थान पर देवभोग_2 जोन रहा। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक जोजन सिन्हा, मिलन सोनवानी, तेजराज ठाकुर, यशवंत बघेल, विक्रम दौरा, गीता ठाकुर, पायल ठाकुर, दिव्या सोनवानी, समिता सांडील, ऋतु नेताम समेत जनपद स्टाफ अपनी ड्यूटी दे रहे है।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!