सारंगढ़ में 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, जिले की सौगात पर सारंगढ़ की जनता ने लगाया मुहर : तरुण खटकर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

सारंगढ़ : सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने इस बार नए जिले की सौगात के साथ नई विकास के आयामों के लिए चुनाव लड़ा। भुपेश बघेल सरकार के तीन साल बेमिसाल विकास की उपलब्धियों में नए जिले की सौगात पर आज क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद, सम्मान और विश्वास की मुहर पर क्षेत्र की जनता दिल से धन्यवाद दिया और कांग्रेस को 11 सीटों पर विजय दिलाई।

- Advertisement -

बता दे कि यह चुनाव में वार्ड 1 में कमलकांत निराला (निर्दलीय), 2 में कमला किशोर निराला (कांग्रेस), 3 में किरण नंदू मल्होत्रा (कांग्रेस), 4 में मयूरेश केशरवानी (भाजपा), 5 में शांति मालाकार (कांग्रेस), 6 में रामकुमार यादव लंबू (कांग्रेस), 7 में सुनील यादव (कांग्रेस), 8 में शुभम बाजपेयी (कांग्रेस), 9 में अमित तिवारी (भाजपा), 10 में रामनाथ सिदार (कांग्रेस), 11 में सरिता शंकर चंद्रा (कांग्रेस), 12 में गीता महेंद्र थवाईत (कांग्रेस), 13 में सत्येंद्र बरगाह (भाजपा), 14 में संगीता सिंह ठाकुर (कांग्रेस) और वार्ड 15 में सोनी अजय बंजारे (कांग्रेस) ने जीत हासिल की है।

सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव में जनता ने 15 में 11 सीटो पर अपना विश्वास जताकर नगर पालिका में कांग्रेस सरकार के लिए समर्थन दिया। इसके लिए प्रभारी मंत्री माननीय प्रेमसाय टेकाम, कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गण, NSUI सेवादल किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं का दिल से आभार जताया।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!