मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के मूर्ति का अनावरण… सीएम ने दिया परिजनों को आश्वासन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्यामशंकर मिश्र जी के मूर्ति का अनावरण सीएम भूपेश बघेल करेंगे। उन्होंने परिजनों को देवभोग दौरे पर अनावरण करने आश्वाशन दिया। बता दे कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पंडित श्याम शंकर मिश्र जी की मूर्ति स्थापना सत्र 2018 में गांधी चौक तथा शासकीय महाविद्यालय पंडित श्याम शंकर मिश्र देवभोग में की गई है। लेकिन आज पर्यंत तक मूर्ति का अनावरण नही हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन छत्तीसगढ़ परिवार व क्षेत्र वासियों के लगातार प्रयास से अब मूर्ति अनावरण करने की सपना पूरा होते दिख रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन छत्तीसगढ़ लगातार स्वतंत्रता सेनानियों के हक व सम्मान के लिए प्रयासरत है। आगामी दिनों में गरियाबंद जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान देवभोग आने की भी आशंका जताई जा रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार व क्षेत्रवासीयों की मांग है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से पं.श्याम शंकर मिश्र जी के विगत 3 वर्षों से निर्मित मूर्ति का अनावरण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को उचित सम्मान दिया जाये।

- Advertisement -

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री पंडित श्याम शंकर मिश्र जी का देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी रही व गाँधी जी के विश्वसनीय अंग रक्षक रहे। सर्वप्रथम 6 महीना की सजा हुई और जमानत के लिए 100 रुपये जुर्माना नही पटाने के एवज में 2 महीने की सजा हुई। जब वर्धा आश्रम में विदाई में भेंट स्वरूप गाँधी जी के खुद के हाँथो से बनाये हुए खादी वस्त्र व कमर घड़ी भेंट स्वरूप दी गई थी, पण्डित श्याम शंकर मिश्र का देश के प्रति दिया गया योगदान सराहनीय है। जो कभी नही भुलाया जा सकता है। जिसके स्मृति में देवभोग के हृदय स्थल पर स्थित विगत 3 वर्ष पहले शहीद स्मारक मै पंडित श्याम शंकर मिश्र जी कि मूर्ति स्थापना किया गया है। वही अब परिवार व क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बाद खुश है।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!