मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकासकार्यों का जायजा लेने हुए रवाना, बिना सूचना के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में उतरकर विकास कार्यों का लेंगे जायजा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में गंभीरता से लग गये हैं। इस बार की तरह अगली बार भी पूरे 90 सीटों को जीतने की तैयारी के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सीजी मिशन 2023 की उड़ान में रवाना हो गये हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री बिना सूचना के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में हेलीकाप्टर के जरिए उतरकर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। गत साढ़े तीन वर्षों में किये गये विकास कार्यों का लेखाजोखा भी मुख्यमंत्री के समक्ष संबंद्ध जिलों के अधिकारियों को प्रस्तुत करना होगा।

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग तैयारी सुनिश्चित कर लें : कलेक्टर डोमन सिंह…

मुख्यमंत्री मिशन 2023 उड़ान में आज उत्तरी छग के दूरस्थ क्षेत्र सामरी विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में उतरकर वहां मौजूद लोगों से ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत के जरिए राज्य शासन द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं प्रगति रिपोर्ट लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ सामरी के विधायक चिंतामणी महाराज जो लोकनिर्माण विभाग के संसदीय सचिव है साथ रहेंगे।

सीएम सबसे पहले सामरी विधानसभा के कुसमी ग्राम में उतरेंगे। उसके पश्चात शंकरगढ़ जाएंगे। दोपहर में शंकरगढ़ में भोजन ग्रहण करने के उपरांत वे ग्राम बरियों के लिए निकल जाएंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री का राजपुर विश्रामगृह होगा।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, आईजी गुप्तवार्ता डॉ. आनंद छाबड़ा मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के विधानसभावार दौरे से निकले फीडबैक के आधार जारी योजनाओं में होने वाली त्रुटियों को दूर किया जाएगा। उक्त दौरे में कलेक्टर एवं एसपी के कामकाज भी मूल्यांकन होगा। कामकाज में परफार्मेंस अच्छा नहीं होने पर संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं एसपी को बदला जाएगा।

मुख्यमंत्री के उक्त दौरे में विकासकार्यों में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे से पूर्व स्पष्ट कर दिया है कि कल्याणकारी योजनाओं में क्रियान्वयन में होने वाली लापरवाही वे बर्दास्त नहीं करेंगे।

दोषी पाये जाने पर अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अच्छा कार्य करने वालों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों के बजाय संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों से रूबरू चर्चा कर विकासकार्यों की जानकारी लेंगे।

Latest News

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य…इनको मिलेगी ई-केवायसी में छूट…

सारंगढ़ : 30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य...इनको मिलेगी ई-केवायसी में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!