छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत…माध्यान्ह भोजन के बाद से गायब…कक्षा पहली में पढ़ते थे बच्चे…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत…माध्यान्ह भोजन के बाद से गायब…कक्षा पहली में पढ़ते थे बच्चे…

- Advertisement -

रायपुर : रायपुर के तुलसी गांव में दो मासूम बच्चों की तालाब डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की दोनों बच्चें एक ही परिवार के थे। जो बीते कल यानी बुधवार को स्कुल में बने मध्यान भोजन करने के बाद से गायब थे। जिनका शव आज लोगों ने अवैध उत्खनन से बने तालाब में देखा और पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल को दहला देने वाली ये घटना मंदिर हसौद थाना इलाके के तुलसीगाँव की बताई जा रही है। जहाँ गाँव के सरकारी स्कुल में कक्षा पहली में पढ़ने वाले गगन और यश यादव 6 वर्ष स्कुल में बने मध्यान भोजन के बाद से लापता थे। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा लगातार की जा रही थी। पर उनका कहीं पता नहीं चला, वहीं आज लोगों ने गाँव के तालाब में दोनों का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है की दोनों बच्चों की मौत अवैध उत्खनन के चलते बने तालाब में डूबकर हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Latest News

अरुण साहू बने सर्व शिक्षक संघ बलौदाबाजार के नए जिला अध्यक्ष…प्रदीप पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ) द्वारा किया गया नए जिला अध्यक्ष की...

अरुण साहू बने सर्व शिक्षक संघ बलौदाबाजार के नए जिला अध्यक्ष...प्रदीप पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ) द्वारा किया...

More Articles Like This

error: Content is protected !!