छत्तीसगढ़ : मां को भूत-प्रेत दिखते थे, वो उल्टा चलती थी’ : मृत महिला की बेटी का खुलासा, पति के सामने ही नदी में कूद गई थी महिला..

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर में चार दिन पहले खारुन नदी में कूदने वाली महिला का शव उरला इलाके में नदी के किनारे से मिला है। महिला ने अपने पति के सामने नदी में कूदकर जान दी थी। खुदकुशी करने वाली महिला की बेटी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी का कहना है कि मां को भूत-प्रेत दिखते थे, और वो उल्टा चलती थी।

- Advertisement -

ये मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। महिला बसंती बारले अपने पति पन्ना चंद्राकर के साथ 20 जुलाई को रायपुर के महादेव घाट में खारुन नदी के किनारे घूमने आई थी। कुछ देर नदी के किनारे टहलने के बाद महिला ने अचानक तेज बहती हुई नदी में छलांग लगा दी। चश्मदीदों के मुताबिक महिला का पति भी उसके पीछे कूदा, मगर महिला को बचा न सका, उसने पुलिस से संपर्क किया और मदद मांगी।

घटना के दिन ही डीडी नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करने का प्रयास किया गया। मगर पुलिस को कामयाबी हाथ नहीं लगी। बहाव तेज होने की वजह से महिला नदी के पानी में होती हुई आगे बह चुकी थी।

गुमा गांव में नदी किनारे मिला शव

इसी महिला का शव अब उरला इलाके के गुमा गांव के पास नदी के किनारे मिला है। कुछ ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को इसकी खबर दी। उरला थाने की टीम ने लाश की शिनाख्त के लिए रायपुर के दूसरे थानों में जानकारी दी और यहीं से पता चला कि यह उसी महिला का शव है, जिसने 20 जुलाई को महादेव घाट से नदी में छलांग लगाई थी। परिजनों ने भी महिला को पहचान लिया।

पुलिस को पता चला कि महिला ने डेढ़ साल पहले पन्ना चंद्राकर से शादी की थी। ये उसकी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस महिला की 20 वर्षीय बेटी से पूछताछ करने पहुंची।

बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी, वह अक्सर भूत-प्रेत देखने का दावा करती थी, कई बार उल्टे पांव चलने लगती थी। हालांकि पिछले कुछ समय से उसकी तबीयत में सुधार हो रहा था। घटना के कुछ दिन पहले भी फोन पर सामान्य रूप से बातचीत हुई थी। बेटी का दावा है कि तब मां ठीक-ठाक लग रही थी, अचानक यह घटना कैसे हुई परिजनों की समझ से परे है।

महिला के मौजूदा पति पन्ना चंद्राकर से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने उससे पारिवारिक विवाद या महिला के बर्ताव में बदलाव को लेकर भी सवाल किए, महिला के पति ने किसी भी तरह के विवाद या महिला की तबीयत खराब होने जैसी बात से इनकार किया। पुलिस अब इसी बात की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला ने नदी में छलांग लगाई होगी। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

 

Courtesy : DB

Latest News

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

शहीद हेमलाल कौशिक शास. उच्च. माध्य. विद्यालय झबड़ी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस... कसडोल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!