छत्तीसगढ़ : DA-HRA की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्कूल बंद, कामकाज हो सकता है बंद, पहली बार न्यायिक कर्मचारी भी करेंगे हड़ताल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। दावा है कि, इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। आंदोलन को लेकर सरकार भी सख्ती के मूड में है। कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था से कामकाज जारी रखने को कहा गया है।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि इस हड़ताल से कलेक्टर कार्यालय, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय, जिला न्यायालय, लोक निर्माण विभाग, खनिज, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, कोषालय, स्वास्थ्य, सिंचाई, नवा रायपुर अंतर्गत समस्त संचालनालय एवं इंद्रावती भवन, लोक सेवा आयोग, परिवहन विभाग, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित 52 विभिन्न विभागों पर बड़ा असर पड़ सकता है। कई आयोग एवं मंडलों में भी काम ठप होने की संभावना है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत…

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार...दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत... बिलासपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!