छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार…दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत…

- Advertisement -

बिलासपुर : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे। सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही। पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Latest News

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण…

योग दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर सारंगढ़ में किया गया पौधारोपण... सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारिश के दौरान कलेक्टर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!